तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल, कैलाश विजयवर्गीय , विष्णु शर्मा, सहित वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

0

नामांकन दाखिल करने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तरुण चुग को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।

rajya sabha tarun chug ji

चंडीगढ़ , 6 जून 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन दाखिल करने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तरुण चुग को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।

तरुण चुग ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। संगठन विस्तारक के रूप में उन्हें पहले भी मध्यप्रदेश में कार्य करने का अवसर मिला है और आज मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष सम्मान का विषय है।

चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति से संचालित होने वाला संगठन है, जहां समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्यसभा में उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन वे राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन के मूल्यों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने तरुण चुग को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्यसभा में मध्यप्रदेश और भाजपा की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *