Independence Day 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया, जिसमें वे 103 मिनट तक बोले। उन्होंने सेना को सम्मान दिया, पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया, और देश के भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की।

0

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले से अपना 12वाँ लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन दे रहे हैं। इस वर्ष समारोह की थीम ‘नया भारत’ निर्धारित की गई है ।

th

दिल्ली 15 अगस्त 2025

देशभर में स्वतंत्रता का 79वाँ पर्व अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस 140 करोड़ देशवासियों के संकल्पों का महापर्व है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लाल किले से 12वीं बार ध्वजारोहण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनके साथ भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर श्रीमती रशिका शर्मा भी उपस्थित रहीं। 

ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) द्वारा 21 तोपों की सलामी दी गई। इस सलामी के लिए पूर्णतः स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग किया गया। इस बैटरी का नेतृत्व मेजर पवन सिंह शेखावत ने किया, जबकि नायब सूबेदार अनुतोष सरकार ने गन पोजिशन ऑफिसर की भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “स्वतंत्रता का यह महापर्व 140 करोड़ नागरिकों के संकल्पों का पर्व है। यह पर्व हमारी सामूहिक उपलब्धियों और गौरव का प्रतीक है। जन-जन का हृदय उमंग और उत्साह से परिपूर्ण है। संपूर्ण राष्ट्र एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है। 140 करोड़ भारतवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं—हर घर में तिरंगा लहराया जा रहा है। भारत के प्रत्येक कोने से—चाहे वह हिमालय की चोटियाँ हों, रेगिस्तान का विस्तार हो अथवा समुद्र तट—हर दिशा में एक ही गूंज है: हमारी प्राणों से भी अधिक प्रिय मातृभूमि का जयगान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *