पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी, कहा- कल फिर से लगाएंगे कैंप- सुनील जाखड़ – कहा, मैं खुद जाऊंगा कैंप में

0
7dd6d47a-f5dd-4528-a2eb-2a66949278ee

चंडीगढ़, 21 अगस्त


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चुनौती देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी 22 अगस्त को फाजिल्का जिले के गांव रायपुर में उसी जगह पर गरीबों के हित के लिए दोबारा कैंप लगाएगी, जिस कैंप से पार्टी के नेताओं को मान सरकार की पुलिस ने उठा लिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह खुद इस कैंप में जाएंगे।
सुनील जाखड़ ने कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर नहीं बल्कि पंजाब के उन गरीब लोगों पर है, जिन्हें इन कैंपों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार खुद तो गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचने में रुकावट पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज फाजिल्का जिले के बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव रायपुर से पार्टी के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज और वंदना सांगवान को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वे यहां इसी तरह का कैंप लगा रहे थे।
सुनील जाखड़ ने कहा कि कल वह खुद इसी गांव में इसी तरह का कैंप लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह लोकतंत्र विरोधी काम करके भारतीय जनता पार्टी को रोक नहीं सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *